" कुरूद महाविद्यालय के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि- छात्र वेदराम का विश्वविद्यालय स्तरीय क्रॉस कंट्री "

दिनांक: 29-10-2026

संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुरूद के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। हाल ही में 15 अक्टूबर 2026 को आयोजित सेक्टर/इंटर-कॉलेज क्रॉस कंट्री महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बी.पी.एड. प्रथम सेमेस्टर के छात्र वेदराम ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा (चतुर्थ) स्थान हासिल किया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सैकड़ों धावकों के बीच शीर्ष चार में जगह बनाना महाविद्यालय के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व- प्रतियोगिता में किए गए उत्कृष्ट और बेजोड़ प्रदर्शन के आधार पर वेदराम का चयन आगामी 07 नवंबर 2026 को मैंगलोर यूनिवर्सिटी (Mangalore University Mangalore) में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता (All India Inter & University Cross Country Championship) के लिए हुआ है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वेदराम, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल- खिलाड़ी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. पाण्डेय और खेल विभाग ने प्रसन्नता व्यक्त की है। महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि वेदराम की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। वेदराम के इस शानदार प्रदर्शन और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्राचार्य डॉ. आर.के. पाण्डेय, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी श्री हरि राम साहू, अतिथि क्रीडा अधिकारी श्रीमती जानकी साहू, सुश्री चित्रमणी श्रीमाली, सुश्री लीना दिली सहित प्राध्यापकगण डॉ. तरूण कुमार पटेल, डॉ. फिरोज सोनवानी, राकेश कुमार सोनकर, श्रीमती शिबा वंजारी, पवन ताम्रकार, डॉ. विक्रम सिंह, विजय कुमार एवं कौस्तुभ तिवारी ने बधाई दी है। महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, अतिथि व्याख्याताओं और जनभागीदारी शिक्षकों ने भी चयनित खिलाडी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं और आगामी प्रतियोगिता में उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना की है।