" अंतर-महाविद्यालयीन वॉलीबॉल स्पर्धा में शासकीय पी.जी. कॉलेज कुरुद की पुरुष टीम रही उपविजेता "
दिनांक: 09-10-2026
कुरूद -वीर सुरेन्द्र साय शासकीय महाविद्यालय, गरियाबंद में आयोजित दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालयीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता (06 अक्टूबर 2026) में शासकीय पी.जी. कॉलेज कुरुद की पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया है। कॉलेज की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से पूरे महाविद्यालय और कुरुद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। प्रतियोगिता के दौरान कुरुद कॉलेज की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक और सधा हुआ खेल दिखाया। रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में शासकीय पी.जी. कॉलेज कुरुद ने छत्तीसगढ़ कॉलेज, रायपुर को करारी शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। फाइनल- विप्र महाविद्यालय रायपुर और शासकीय पी.जी. कॉलेज कुरुद के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। कुरुद की टीम ने अंत तक कड़ा संघर्ष किया, लेकिन बेहद करीबी मुकाबले में विप्र महाविद्यालय विजेता बना और शासकीय पी.जी. कॉलेज कुरुद को उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. पाण्डेय, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी श्री हरि राम साहू, अतिथि क्रीड़ा अधिकारी श्रीमति जानकी साहू, क्रीड़ा समिति के सदस्य सुश्री चित्रमणी श्रीमाली, सुश्री रेणु पाटले, सुश्री लीना दिली, महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री एम.एस.साहू, डॉ. ओमजी गुप्ता, डॉ. हित नारायण टण्डन, डॉ. फिरोज सोनवानी, राकेश कुमार सोनकर, श्रीमति शिबा वंजारी, डॉ. तरूण कुमार पटेल, कृपा राम साहू, पवन ताम्रकार, अमित टण्डन, डॉ. विक्रम सिंह, विजय कुमार, कौस्तुभ तिवारी, एच.आर. उईके, वाय.आर.उईके, ढालू राम साहू, लुकेश विश्वकर्मा, घनश्याम यादव, बालमुकुंद साहू, सुधीर साहू, बीर सिंह, सुश्री नीलम साहू, किशोर कुमार, सोमनाथ, रवि कुमार साहू, किशोर साहू, डिगेश्वर बैस, प्रेमचंद कुर्रे एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, अतिथि व्याख्याता एवं जनभागीदारी शिक्षक टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इस प्रदर्शन ने कॉलेज का नाम पूरे संभाग में रोशन किया है।