" राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर पौधरोपण एवं स्वयंसेवकों को किया गया प्रेरित "

दिनांक: 24-09-2026

कुरूद- संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुरूद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई क्रमांक 02 द्वारा प्राचार्य डॉ. राजकुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रेणु पाटले के नेतृत्व में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा NSS गीत का सामूहिक गायन किया गया तथा विभिन्न प्रेरणादायक नारों का उद्घोष करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की भावना को अभिव्यक्त किया गया। इस अवसर पर इकाई के वरिष्ठ NSS स्वयंसेवकों ने अपने NSS अनुभवों को नव-पंजीकृत स्वयंसेवकों के साथ साझा किया। उन्होंने NSS से जुड़कर प्राप्त अनुभवों, सामाजिक सेवा के अवसरों तथा व्यक्तित्व विकास के बारे में बताते हुए नव-पंजीकृत स्वयंसेवकों को सक्रिय रूप से NSS गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए “Not Me But You” की भावना के साथ सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस दौरान अधिक संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित रहें।