" आल इंडिया यूनिवर्सिटी कराते हेतु अंजली फूटान का चयन "
दिनांक: 23-02-2026
कुरूद- पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शासकीय कन्या महाविद्यालय, धमतरी में दिनांक 19 एवं 20 फरवरी 2026 को आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय कराते प्रतियोगिता में संत गुरु घासीदास शासकीय महाविद्यालय, कुरूद के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। बी.पी.एड. द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अंजली फूटान ने 61 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं शुभम कुमार ने 67 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक तथा सुमन फूटान ने 50 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक अर्जित कर महाविद्यालय को गौरव प्रदान किया। अंजली फूटान के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 01 मार्च 2026 से 04 मार्च 2026 तक असम में आयोजित होने वाली आल इंडिया यूनिवर्सिटी कराते प्रतियोगिता हेतु किया गया है, जिसमें वे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी। महाविद्यालय के खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. ए. के. मिश्रा, प्राध्यापक डॉ. आर.के.पाण्डेय, क्रीड़ा अधिकारी श्री अमित टण्डन, अतिथि क्रीड़ा अधिकारी श्रीमति जानकी साहू, क्रीड़ा समिति के सदस्य हरि राम साहू, सुश्री चित्रमणी श्रीमाली, सुश्री रेणु पाटले, सुश्री लीना दिली, महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री एम.एस.साहू, डॉ. सरस्वती घृतलहरे, डॉ. ओमजी गुप्ता, डॉ. हित नारायण टण्डन, डॉ. फिरोज सोनवानी, राकेश कुमार सोनकर, श्रीमति शिबा वंजारी, डॉ. तरूण कुमार पटेल, कृपा राम साहू, पवन ताम्रकार, डॉ. विक्रम सिंह,, विजय कुमार, कौस्तुभ तिवारी, नीलकंठ, एच.आर. उईके, वाय.आर.उईके, ढालू राम साहू, लुकेश विश्वकर्मा, घनश्याम यादव, बालमुकुंद साहू, सुधीर साहू, बीर सिंह, सुश्री नीलम साहू, रवि कुमार साहू, किशोर साहू, डिगेश्वर बैस, प्रेमचंद कुर्रे एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, अतिथि व्याख्याता एवं जनभागीदारी शिक्षक ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।