" खिलाड़ी नरेन्द्र ने नेपाल में लहराया कुरूद का परचम "
दिनांक: 09-01-2026
संत गुरू घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व छात्र नरेन्द्र कुमार नवरंगे ने अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता नेपाल में कुरूद नगर एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। विदित हो कि ग्राम परखंदा के खिलाड़ी नरेन्द्र कुमार नवरंगे स्कूल के समय से ही बॉल बैडमिंटन के प्रतिभावान खिलाड़ी रहे हैं, स्कूल में अध्ययन के दौरान ही उन्होंने राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में पाँच बार चयनित हो चुके है। तत्पश्चात कुरूद महाविद्यालय में बीए. में तीन वर्ष एवं बीपीएड में दो वर्ष अध्ययन किया है। अध्ययन के दौरान ही इन्होंने कुरूद महाविद्यालय की ओर से पाँच बार राष्ट्रीय स्तर पर पं. रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर की टीम से नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व किया है। अंतर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक- 01.01.2026 से 06.01.2026 तक नेपाल में आयोजित किया गया था। जिसमें भारतीय टीम में नरेन्द्र के उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन के अनुसार उनका चयन किया गया था। भारतीय टीम ने नेपाल को 3-0 से हराकर मैडल पर कब्जा किया। इन तीनों मैचों में नरेन्द्र ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर भारतीय टीम को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुरूद नगर एवं महाविद्यालय आगमन पर विजेता टीम के प्रमुख खिलाड़ी नरेन्द्र कुमार नवरंगे का पुष्प गुच्छ, मैडल एवं गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। वर्तमान में नरेन्द्र कुमार नवरंगे क्रीडा शिक्षक के रूप में शासकीय हाईस्कूल बलरामपुर में कार्यरत हैं। खिलाड़ी को इस स्तर तक पहुचाने में उनके कोच एवं व्यायाम शिक्षक श्री गोपाल कुमार साहू का बहुत बड़ा योगदान रहा। खिलाड़ी के इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. ए. के. मिश्रा, प्राध्यापक डॉ. आर.के.पाण्डेय, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी श्री अमित टण्डन, अतिथि क्रीड़ा अधिकारी श्रीमति जानकी साहू, क्रीड़ा समिति के सदस्य हरि राम साहू, सुश्री चित्रमणी श्रीमाली, सुश्री रेणु पाटले, सुश्री लीना दिली, महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री एम.एस.साहू, डॉ. सरस्वती घृतलहरे, डॉ. ओमजी गुप्ता, डॉ. हित नारायण टण्डन, डॉ. फिरोज सोनवानी, राकेश कुमार सोनकर, श्रीमति शिबा वंजारी, डॉ. तरूण कुमार पटेल, कृपा राम साहू, पवन ताम्रकार, डॉ. विक्रम सिंह, विजय कुमार, कौस्तुभ तिवारी, नीलकंठ, एच. आर. उईके, वाय.आर.उईके, ढालू राम साहू, लुकेश विश्वकर्मा, घनश्याम यादव, बालमुकुंद साहू, सुधीर साहू, बीर सिंह, सुश्री नीलम साहू, रवि कुमार साहू, किशोर साहू, डिगेश्वर बैस, प्रेमचंद कुर्रे एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, अतिथि व्याख्याता एवं जनभागीदारी शिक्षक खिलाड़ी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।