" कुरूद महिला टीम ने जीता बॉल बैडमिंटन स्पर्धा का खिताब "
दिनांक: 08-01-2026
साईंस कॉलेज रायपुर द्वारा आयोजित सेक्टर अंतर महाविद्यालयीन बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता दिनांक 24.12.2025 को आयोजित हुआ। जिसमें कुरूद महाविद्यालय के महिला टीम ने अपनी प्रतिभा से अंतर महाविद्यालयीन बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। यह जीत केवल एक पदक की कहानी नहीं बल्कि उन बेटियों के संघर्ष की दास्ता है जिन्होंने खेल के मैदान को अपनी साधना स्थल बना लिया। टीम के प्रमुख खिलाड़ी सारिका, डॉली, इन्द्राणी, गुनीता, प्रियंका और भूमिका ने कुरूद महाविद्यालय का नाम रोशन किया। चयनित खिलाड़ी आगामी माह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने PSNA COLLEGE DINDIGUL TAMILNADU जायेंगे एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ी के जीत पर प्राचार्य डॉ. ए. के. मिश्रा, क्रीड़ा अधिकारी श्री अमित टण्डन, अतिथि क्रीड़ा अधिकारी श्रीमति जानकी साहू, क्रीड़ा समिति के सदस्य हरि राम साहू, सुश्री चित्रमणी श्रीमाली, सुश्री रेणु पाटले, सुश्री लीना दिली, महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री एम.एस.साहू, डॉ. सरस्वती घृतलहरे, डॉ. ओमजी गुप्ता, डॉ. हित नारायण टण्डन, डॉ. फिरोज सोनवानी, राकेश कुमार सोनकर, श्रीमति शिबा वंजारी, डॉ. तरूण कुमार पटेल, कृपा राम साहू, पवन ताम्रकार, डॉ. विक्रम सिंह,, विजय कुमार, कौस्तुभ तिवारी, नीलकंठ, एच.आर. उईके, वाय.आर.उईके, ढालू राम साहू, लुकेश विश्वकर्मा, घनश्याम यादव, बालमुकुंद साहू, सुधीर साहू, बीर सिंह, सुश्री नीलम साहू, रवि कुमार साहू, किशोर साहू, डिगेश्वर बैस, प्रेमचंद कुर्रे एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, अतिथि व्याख्याता एवं जनभागीदारी शिक्षक खिलाड़ी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।