" कुरूद महाविद्यालय के बॉक्सिंग खिलाड़ियों का दबदबा "
दिनांक: 24-11-2025
कुरूद - दिनांक 24.11.2025 को शासकीय जे.योगानंदन छ.ग. महाविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालयीन बॉक्सिंग प्रतियोगिता (महिला एवं पुरूष) का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में कुरूद महाविद्यालय के पाँच खिलाड़ियों का चयन बॉक्सिंग प्रतियोगिता हेतु हुआ है। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते महिला वर्ग में चयनित खिलाड़ी ईशा बीपीएड प्रथम सेमेस्टर, पुरूष वर्ग में केवल सिंह चन्द्राकर बीपीएड तृतीय सेमेस्टर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया एवं टामिन बीपीएड प्रथम सेमेस्टर, तनुजा बीपीएड तृतीय सेमेस्टर, सोहन बीपीएड प्रथम सेमेस्टर के खिलाड़ी ने रजत पदक पर कब्जा किया। विदित हो कि कुरूद महाविद्यालय सम्पूर्ण छ.ग. अंचल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं हेतु प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का गढ़ रहा है। प्रत्येक वर्ष 22 से 25 खिलाड़ी विभिन्न विधाओं में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाते है एवं कुरूद महाविद्यालय के साथ-साथ पं. रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय रायपुर एवं छ.ग. का नाम रोशन करते है। महाविद्यालय के बॉक्सिंग खिलाड़ियों के विजयी होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. के. मिश्रा, प्राध्यापक डॉ. आर. के. पाण्डेय, क्रीड़ा अधिकारी श्री अमित टण्डन, अतिथि क्रीड़ा अधिकारी श्रीमति जानकी साहू, क्रीड़ा समिति के सदस्य हरि राम साहू, सुश्री चित्रमणी श्रीमाली, सुश्री रेणु पाटले, सुश्री लीना दिली, महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री एम. एस. साहू, डॉ. सरस्वती घृतलहरे, डॉ. ओमजी गुप्ता, डॉ. हित नारायण टण्डन, डॉ. फिरोज सोनवानी, राकेश कुमार सोनकर, श्रीमति शिबा वंजारी, डॉ. तरूण कुमार पटेल, कृपा राम साहू, पवन ताम्रकार, डॉ. विक्रम सिंह,, विजय कुमार, कौस्तुभ तिवारी, नीलकंठ, एच.आर. उईके, वाय.आर.उईके, ढालू राम साहू, लुकेश विश्वकर्मा, घनश्याम यादव, बालमुकुंद साहू, सुधीर साहू, बीर सिंह, सुश्री नीलम साहू, रवि कुमार साहू, किशोर साहू, डिगेश्वर बैस, प्रेमचंद कुर्रे एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, अतिथि व्याख्याता एवं जनभागीदारी शिक्षक उपस्थित रहें एवं विजेता खिलाड़ी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।