" अंतर महाविद्यालयीन कुश्ती प्रतियोगिता में कुरूद महाविद्यालय के हर्ष चन्द्रवंशी को मिला गोल्ड मेडल "

दिनांक: 28-10-2025

कुरूद - संत गुरू घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद के बीपीएड.- तृतीय सेेमेस्टर के छात्र हर्ष चन्द्रवंशी का चयन आल इण्डिया इन्टर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता हेतु हुआ है। विदित हो कि दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय रायपुर (छ.ग.) में सेक्टर स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें रायपुर सेक्टर के विभिन्न महाविद्यालयों के टीमों ने भाग लिया था, जिसमें संत गुरू घासीदास शास. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद के पुरूष टीम के खिलाड़ी हर्ष चन्द्रवंशी ने 65 कि.ग्रा. वेट केटेगिरी में बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया एवं उनका चयन पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की टीम के लिए हुआ है। चयन उपरांत पॉच दिवसीय ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन कोटा स्टेडियम रायपुर में संपन्न होना है। प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर खिलाड़ी हर्ष चन्द्रवंशी आगामी माह में आल इण्डिया इन्टर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ से बाहर विश्वविद्यालय में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की टीम का प्रतिनिधित्व करंेगे। खिलाड़ी के इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्र.प्राचार्य डॉ. आर.के.पाण्डेय, क्रीड़ा अधिकारी श्री अमित टण्डन क्रीड़ा समिति के सदस्य हरि राम साहू, सुश्री चित्रमणी श्रीमाली, सुश्री रेणु पाटले, सुश्री लीना दिली, महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री एम.एस.साहू, डॉ. सरस्वती घृतलहरे, डॉ. ओमजी गुप्ता, डॉ. तरूण कुमार पटेल, हित नारायण टण्डन, डॉ. फिरोज सोनवानी, राकेश कुमार सोनकर, श्रीमति शिबा वंजारी, कृपा राम साहू, पवन ताम्रकार, डॉ. विक्रम सिंह,, विजय कुमार, कौस्तुभ तिवारी, नीलकंठ, एच.आर. उईके, वाय.आर.उईके, ढालू राम साहू, लुकेश विश्वकर्मा, घनश्याम यादव, बालमुकुंद साहू, सुधीर साहू, बीर सिंह, सुश्री नीलम साहू, रवि कुमार साहू, किशोर साहू, डिगेश्वर बैस, प्रेमचंद कुर्रे एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, अतिथि व्याख्याता एवं जनभागीदारी शिक्षक उपस्थित रहें एवं विजेता खिलाड़ी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।